रिपोर्ट: निशांत शर्मा
गाजियाबाद में 17 अगस्त को हुए दीक्षित पाल हत्याकांड का मामला अब लगातार गर्माता जा रहा है। हालांकि अगले ही दिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी आयुष शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस में साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा के दबाव में आकर यह कार्रवाई की है।
दीक्षित हत्याकांड को लेकर गाजियाबाद के अर्थला चौराहे पर हुआ जमकर विरोध
दरअसल आरोपी आयुष शर्मा साहिबाबाद विधायक के प्रतिनिधि हरिश चंद शर्मा का बेटा है। ऐसे में आज गाजियाबाद के अर्थला में पाल चौराहे पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और उनका आरोप है कि गाजियाबाद पुलिस ने बिना फोरेंसिक जांच के ही मामले को रफादफा किया है। इस हत्याकांड में आयुष शर्मा के साथ-साथ उसके दोस्त और आयुष शर्मा के परिवार वाले भी शामिल हैं। लेकिन पुलिस ने उनसे पूछताछ तक नहीं की है।
मृतक दीक्षित पाल के परिजनों ने कही ये बातें
हालांकि अब इस पूरे मामले में राजनीति लगातार ग्रमाती जा रही है। जहां एक और मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में विधायक के दबाव में आकर कार्रवाई कर रही है तो वहीं दूसरी ओर अब पाल समाज के लोग भी धीरे-धीरे विरोध प्रदर्शन पर उतर आए है।

