रिपोर्ट: निशांत शर्मा
नोएडा के डीएम गौतम बुद्ध नगर से उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा को मूर्त रूप प्रदान करने के उद्देश्य से जनता की समस्याओं का समय निस्तारण करने के लिए जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हो रहा है संपूर्ण तहसील समाधान दिवस डीएम मनीष कुमार वर्मा दादरी तहसील में जनता की समस्याओं का कर रहे हैं अनुश्रवण अधिकारियों के माध्यम से किया जा रहा है निराकरण।
नोएडा जनपद के तीनों तहसील में हो रहा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा को मूर्त रूप प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा दादरी तहसील में जनता की समस्याओं का अनुश्रवण कर रहे हैं। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की प्राप्त शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निराकरण करने के लिए मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं, ताकि सरकार के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का जनता को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम अभी जारी है।

