रिपोर्ट: निशांत शर्मा
ग्रेटर नोएडा। पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एंबार्क प्लाजा के हेडक्वार्टर स्काईबार रेस्टोरेंट में अचानक छापा मारा दिया। यहां पुलिस और एक्साइज के पहुंचते ही भगदड़ मच गई। इसकी वजह यहां हरियाणा राज्य की शराब परोसा जा रहा था। संयुक्त टीम की छापेमारी के बाद मौके से भारी मात्रा में हरियाणा के कई ब्रांड की शराब बरामद की है। इसके साथ ही रेस्टोरेंट मैनेजर व सहायक सहित चार को गिरफ्तार कर लिया है।
हरियाणा राज्य की रेस्टोरेंट में परोसी जा रही थी शराब
जानकारी के अनुसार, हाईटेक सिटी ग्रेनो वेस्ट के एंबार्क प्लाजा के हेडक्वार्टर स्काईबार रेस्टोरेंट है। शुक्रवार देर शाम आबकारी विभाग और स्थानीय बिसरख पुलिस को सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट में हरियाणा राज्य की शराब परोसी जा रही है। आबकारी विभाग और थाना बिसरख पुलिस ने संयुक्त टीम ने शुक्रवार की देर शाम करीब 10 बजे रेस्टोरेंट में छापा मारा। जिसमें रेस्टोरेंट संचालक सहित सहायक शराब परोसते हुए मौके पर मिले। टीम ने मौके से इन चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

