नोएडा। 23 साल पहले नोएडा की प्राइम लोकेशन पर सेक्टर-42 को बसाने की योजना बनी। सेक्टर को आवासीय गतिविधियों के लिए नियोजित किया गया। इसका लेआउट प्लान 1997 में पास किया गया। 70 से 350 वर्ग मीटर तक के भूखंड नियोजित किए गए। लेकिन सेक्टर का विकास नहीं किया जा सका इसकी एक बड़ी वजह केंद्रीय कर्मचारी सहकारी गृह निर्माण समिति का वाद था जो लंबे समय से न्यायालय में चल रहा था।
नोएडा के ये सेक्टरर्स हार्ट ऑफ द नोएडा के रूप में होंगे विकसित
प्राधिकरण ने बोर्ड में इसका निस्तारण कर दिया है। इस सेक्टर को हार्ट ऑफ द नोएडा की तर्ज पर बसाया जाएगा। जो इसकी भौगोलिक परिस्थिति से मिलता है। ये सेक्टर एक ओर से डीएससी रोड और दूसरी ओर सेक्टर-44,48 और 49 है। नियोजित प्लान के अनुसार इस सेक्टर में 12, 24 मीटर की चौड़ी सड़क और 350 वर्गमीटर और 450 वर्गमीटर क्षेत्रफल के बड़े भूखंडों का नियोजन किया गया।
सेक्टर का विकास क्यों नहीं हो सका इसे समझे
सेक्टर का ले आउट प्लान के 1997 में बना दिया गया। मास्टर प्लान-2031 के अनुसार सेक्टर में फ्लोइंग ग्रीन बेल्ट नियोजित है। इसका विकास नहीं हुआ। 1 मार्च 1997 को उच्च न्यायालय के जरिए केंद्रीय कर्मचारी सहकारी गृह निर्माण समिति ने बताया कि इस सेक्टर की भूमि (ग्राम छलैरा बांगर) सोसाइटी द्वारा खरीद ली गई है। जिसका अर्जन नोएडा प्राधिकरण ने 1987-88 में किया था।
न्यायलय में चला था काफी समय से मामला लेकिन अब इन सेक्टरों का होगा विकसीकरण
ये मामला लगातार न्यायालय में चलता रहा। इस पर समय-समय पर निर्णय लिए गए। इस मामले में उच्चतम न्यायालय ने 22 सितंबर 2022 को यह निर्देश दिया कि सोसाइटी में 844 सदस्य है। इन सदस्यों को 1800 वर्ग फीट के अपार्टमेंट की जगह दी जाए और शेष भूमि प्राधिकरण भू प्रयोग के अनुसार नियोजित कर सकती है। ऐसे में प्राधिकरण ने 210 बोर्ड में समिति को सेक्टर में भूखंड संख्या जीएच-01 , 60 हजार वर्ग मीटर आरक्षित कर दिया है।
नोएडा में नहीं बची आवासीय जमीन, ये सेक्टर देगा राजस्व
नोएडा में आवासीय सेक्टर के लिए जमीन नहीं बची है। नोएडा प्राधिकरण को जो भूमि मिली है वो प्राइम लोकेशन की है। ये भूमि प्राधिकरण के लिए गोल्डन चांस की तरह है। प्राधिकरण ने यहां 350 से 450 वर्ग मीटर भूखंडों का नियोजन किया है। इसके अलावा सेक्टर में ग्रुप हाउसिंग, शापिंग सेंटर , स्कूल, मंदिर, पार्क का निर्माण भी किया जाएगा।
अब जानते है सेक्टर को किस तरह से बांटा गया
सेक्टर का एरिया रोड के अनुसार 55.5340 हेक्टेयर
विलेज आबादी और 5 प्रतिशत प्लाट के लिए 1.8750 हेक्टेयर
ग्रीन बेल्ट का एरिया 1.1000 हेक्टेयर
सेक्टर एरिया 46.2950 हेक्टेयर
मास्टर ग्रीन बेल्ट 4.8235 हेक्टेयर
नेट सेक्टर एरिया 41.4715 हेक्टेयर
रेजिडेंशियल एरिया 10.7925 हेक्टेयर
ग्रुप हाउसिंग 13.1250 हेक्टेयर
कमर्शियल एरिया .3470 हेक्टेयर
फेसिलिटेट एरिया .96 हेक्टेयर
हाइयर सेकेंड्री स्कूल 1 हेक्टेयर
टेंपल .9594 हेक्टेयर
पॉड .2664 हेक्टेयर
रोड 9.7059 हेक्टेयर
पार्क 1.9330 हेक्टेयर
विलिज डेपलेपमेंट 1 हेक्टेयर

