नोएडा। गृह मंत्री अमित शाह ग्रेटर नोएडा के सुत्याना स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप सेंटर पहुंचे 4 करोड़ पौधे लगाने की अपील की और खुद भी पीपल का पौधा लगाया मुझे पूरा भरोसा है कि 5 करोड़ का लक्ष्य हम हासिल कर लेंगे। ये पेड़ की वीर गाथाओं का प्रतीक माने जाएंगे। आज परमवीर चक्र विजेता शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल एबी तारापुर का जन्मदिन है, उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। भारत की सरकार ने अंडमान निकोबार के एक द्वीप को नाम एबी तारापुर रखकर उन्हें जीवित रखने का काम किया है।
कोरोना महामारी और आपदा में सीआरपीएफ देश के लिए रही तत्पर: गृह मंत्री अमित शाह
कोरोना की महामारी और आपदा में अपनी जान की परवाह किए बिना सीआरपीएफ देश के लिए हमेशा खड़ी रही। गांव में मेडिकल के लिए भी सीआरपीएफ काम कर रही है। अब सीआरपीएफ पर्यावरण के लिए भी 5 करोड़ पौधे लगाकर बड़ा काम कर रही है। रक्षा से जुड़ी किसी एजेंसी का ये सबसे बड़ा काम माना जाएगा।
पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का गृह मंत्री अमित शाह ने दिया संदेश
गृह मंत्रालय के सभी अधिकारियों ने इसकी निगरानी की। इसको अपना कार्यक्रम माना। पौधों की रक्षा के लिए बाड़ा और पिंजरा लगाए गए। अब कई पीढ़ियों तक हम आक्सीजन देने की शुरुआत हो गई है। जिस स्तर से कार्बन डाइआकसाइड हम जनरेट कर रहे हैं, उससे ओजोन की परत में छेद हुआ है। इससे पृथ्वी के तापमान बढ़ा है। ग्लोबल वार्मिंग के लिए हमने रिसर्च करते हुए पेड़ लगाए हैं। ऐसे पेड़ लगाए गए हैं, जिनकी उम्र 10 से 12 साल न हो। 70 से 80 साल उम्र वाले पेड़ हमने लगाए हैं। बरगद, जामुन, नीम और पीपल पेड़ को हमने चुना है। ये ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पेड़ हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने खुद गीता में कहा कि वृक्षों में मैं पीपल हूं। कोई भी भूमिपूजन होता है, तो शांति मंत्र पढ़ा जाता है। इसमें वृक्ष, पशुओं से लेकर अंतरिक्ष तक की शांति का संकल्प लिया जाता है। पर्यावरण की चिंता तो हजारों साल से हम करते आए हैं।
गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम के कामों का किया जिक्र अब बैठक में होंगे शामिल
पीएम मोदी ने पर्यावरण को बचाने का अगुवा भारत को बनाने का काम किया है। उन्होंने सीआरपीएफ कैंप की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जिसमें यहां बने आठ भवन भी शामिल है। इसके बाद यहां चॉपर से नोएडा के बोटेनिकल गार्डन जाएंगे। वहां सेक्टर-1 के ए-10 स्थित कृभको भवन में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम के बारे में जानकारी देंगे साथ उसकी समीक्षा भी की जाएगी। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और प्राधिकरण स्तर पर तैयारियां हो चुकी है। यहां करीब एक घंटे रुकने के बाद दिल्ली रवाना होंगे।

