नोएडा ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट में लोगों के फंसने की घटनाएं आए दिन सामने आती हैं। ऐसा ही नजारा ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी में देखने को मिला। जहां एक लिफ्ट अचानक से झटका लगने के बाद बीच में रुक गई इस दौरान लिफ्ट में करीब 6 लोग सवार थे और वह करीब आधा घंटे तक लिफ्ट में ही फंसे रहे।
आए दिन नोएडा, ग्रेटर नोएडा में अटक रही लिफ्ट
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इको विलेज वन सोसाइटी में रहने वाले अरुण गुप्ता ने बताया कि गुरुवार शाम को सोसाइटी के A 2 टावर की लिफ्ट अचानक से झटका लगने के बाद रुक गई उन्होंने बताया कि लिफ्ट में करीब 5 से 6 लोग सवार थे तभी लिफ्ट में अचानक से झटका लगा और लिफ्ट तेजी से नीचे की तरफ चली गई और बेसमेंट और ग्राउंड के बीच में यह लिफ्ट रुक गई। इस दौरान लिफ्ट में मौजूद सभी लोग लिफ्ट के अंदर ही फस गए।
आए दिन लिफ्ट रूकने की घटना से लोगों के अंदर गुस्सा
अरुण गुप्ता ने बताया कि लिफ्ट में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाहर निकल गया और उनको बाहर निकलने में करीब आधे घंटे का समय लग गया। लिफ्ट का आधा हिस्सा नीचे था और आधा ऊपर। इस दौरान लिफ्ट में कई महिलाएं भी फंसी हुई थी। इस घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में काफी रोष देखने को मिला। इन लोगों ने कहा कि लिफ्ट में लोगों के फसाने की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं ।इससे पहले भी कई बार इसी तरह से लोग लिफ्ट में फंस चुके हैं।
सोसायटी के अरूण गुप्ता नाम के व्यक्ति ने बिल्डर पर लगाए गंभीर आरोप
अरुण गुप्ता ने बताया कि इससे पहले भी लिफ्ट छठे फ्लोर से अचानक से झटका लगने के बाद बेसमेंट में पहुंच गई थी। उस दौरान में लिफ्ट में कई लोग फंसे थे। उन्होंने मेंटेनेंस और बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि यहां पर मोटा पैसा वसूला जाता है लेकिन उसके बावजूद भी लोगों को सुविधाएं नहीं दी जाती हैं और ना ही लिफ्ट को मेंटेन किया जाता है।
गौरतलब है कि नोएडा की पारस टेरिया सोसाइटी में कुछ दिन पहले ही एक महिला की लिफ्ट में फंसने से मौत हो गई थी। उत्तर प्रदेश में लोग लगातार लिफ्ट एक्ट बनाने की मांग भी कर रहे हैं और इसको लेकर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने विधानसभा में यह मुद्दा भी उठाया है और उन्होंने कहा है कि जल्द से जल्द लिफ्ट है उत्तर प्रदेश में लागू होना चाहिए।

