नोएडा:शहर में बेखौफ चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदात को अंजाम दिया। चोर मोबाइल फोन, टीवी, सिल्वर कोइंस व 5 बैटरी चोरी कर ले गए। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
वॉक के लिए परिवार के साथ गया शख्स चोरों ने पीठ पीछे घर में कर ली चोरी
सेक्टर 20 निवासी सिम्मी वासु ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गत 14 अगस्त की रात को वह परिजनों के साथ वॉक करने के लिए घर से बाहर गई थी। कुछ देर बाद जब घर पर लौटे तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था। चोर घर से टीवी, सिल्वर कोइंस आदि चोरी कर ले गए।
अट्टा गांव में चोरों ने खुला पाया गेट तो फोन कर लिया चोरी
वहीं सेक्टर 27 अट्टा गांव में रहने वाले सुनील ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह अपने कमरे में सो रहा था। गर्मी अधिक होने के कारण उन्होंने कमरे का दरवाजा खुला छोड़ रखा था। कुछ देर बाद जब वह सोकर उठे तो कमरे में से उसका मोबाइल फोन गायब था। इसके अलावा थाना जारचा क्षेत्र के ग्राम राजत पुर के पास ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे के पास लगे रिलायंस जिओ कंपनी के टावर से चोरों ने 5 बैटरी चोरी कर ली। इस संबंध में महिपाल सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

