नोएडा। थाना फेस 2 क्षेत्र के सेक्टर-93 स्थित सिल्वर सिटी सोसाइटी में घरेलू सहायक पति-पत्नी ने फ्लैट मालिक को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वे उनके लॉकर में रखे 10 लाख रुपये लेकर भाग गए। पड़ोसी और चालक ने गंभीर हालत में फ्लैट मलिक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पति-पत्नी ने फ्लैट के मालिक को बेहोश कर घर कर लिया साफ
सिल्वर सिटी सोसाइटी निवासी रामकुमार ने बताया कि वह सरकारी और निजी कार्यक्रमों में ट्रांसलेटर का काम करते हैं। घरेलू सहायिका सोनिया खान 13 अगस्त को दोपहर का भोजन तैयार किया और उसके पति हाफिज ने घर की सफाई की। इसी दौरान सोनिया ने दूध में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर उनको दे दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गए। इसी बीच दोनों ने उनके घर के लॉकर से 10 लाख रुपये चुरा लिए और दोनों भाग गए। उनके ऑफिस के एक स्टाफ ने कॉल की। जब उनका फोन नहीं उठा तो उन्होंने उनके चालक को फोन कर इसकी जानकारी दी।
फ्लैट के मालिक के वाहन चालक ने अस्पताल में कराया भर्ती पुलिस में दर्ज कराई FIR
इसके बाद उनका चालक फ्लैट में पहुंचा तो वह बेहोश पड़े थे। चालक ने पड़ोसियों की मदद से उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया एक दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिली। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की एक टीम आरोपी घरेलू सहायक दंपति की तलाश कर रही है।

