गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन एरिया और नोएडा, ग्रेटर नोएडा के लोगों को आज से गंगाजल नहीं मिलेगा। गंगाजल के सप्लाई रोक जाने पर ट्रांस हिंडन एरिया की करीब 12 लाख और नोएडा ग्रेटर नोएडा की करीब 20 लाख आबादी प्रभावित होगी दरअसल उत्तराखंड में बारिश और भारी भूस्खलन के चलते हरिद्वार में गंगाजल के सप्लाई रोक दी गई इस कारण गुरूवार शाम से ट्रांस हैंडल एरिया और नोएडा को गंगाजल की आपूर्ति बंद रहेगी।
प्रोजेक्ट के एरिया मैनेजर ने बताई ये वजह
गंगाजल प्रोजेक्ट के एरिया मैनेजर उन्मेष शुक्ला ने बताया कि सोमवार को सप्लाई रोक दी गई थी सप्लाई रोके जाने पर तुरंत सारे गेट बंद कर दिया जाए इससे नहर में करीब डेढ़ सौ कि उसे पानी संग्रह था। इनमें से 24 क्यूसेक पानी की सप्लाई पिछले दो दिनों में की गई अब सप्लाई करने के लिए नहर में पर्याप्त पानी नहीं है। जिस कारण गुरुवार 2:00 बजे से पानी की सप्लाई पूरी तरह रोक दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि गंगा जल परियोजना से नोएडा ग्रेटर नोएडा गाजियाबाद को सप्लाई की जाती है। इनमें से 50 क्यूसेक पानी नोएडा ग्रेटर नोएडा को सप्लाई की जाती है जबकि 100 क्यूसेक पानी गाजियाबाद की कॉलोनियों को सप्लाई की जाती है। उन्मेष शुक्ला ने बताया कि उत्तराखंड से गंगाजल की सप्लाई शुरू होने के बाद ही गाजियाबाद और नोएडा को पानी की सप्लाई हो पाएगी।

