कांग्रेस का हाथ छोड़कर डेमोक्रेटिव प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) बनाने वाले जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने बड़ा बयान दिया है। आजाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आजाद ने कहा कि हिंदू धर्म इस्लाम से पहले आया था, सभी इसी धर्म में पैदा हुए हैं, कश्मीर में सभी कश्मीरी पंडित थे भारत में इस्लाम 1500 साल पहले अस्तित्व में आया था जबकि हिंदू धर्म इस्लाम से भी पुराना है।
आजाद ने कहा 10-20 मुसलमान होंगे जो मुगल सेना के सैनिक होंगे और भारत आए होंगे। अन्यथा पूरा भारत हिंदू है और इसका उदाहरण कश्मीर में मौजूद है। 600 सौ पहले कश्मीर में कोई मुसलमान नहीं था और वहां सभी कश्मीरी पंडित थे। भारत में कोई भी बाहरी नहीं है हम सभी भारत देश के हैं मुसलमान भी भारत के मूल हिंदू ही थे जो बाद में कनवर्ट हो गए आजाद ने कहा कि ‘हम बाहर से नहीं आए हैं इसी मिट्टी की पैदावार है। इसी मिट्टी में खत्म होना है’।
हमारे हिंदू भाई मरते हैं तो उन्हें जलाया जाता हैं। उसके बाद अवशेष दरिया में डाल देते हैं, जो जल निकायों में चली जाती है। उस पानी का उपयोग सिंचाई में भी किया जाता है और वह फिर से हम फसलों के रूप में उपयोग करते हैं। उसे पी भी जाते हैं।
गुलाम नबी आजाद़ के इस बयान को लेकर प्रतिक्रियाएं आने शुरू हो गईं हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारत हिंदू महासभा) संत महासभा के स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा कि गुलाब नबी आजाद का बयान स्वागत योग्य, हिंदू सनातन धर्म सबसे पुराना है, काश यह विचारधारा कांग्रेस वालों को पहले बता देते तो कांग्रेस सर्वोच्च न्यायालय में नहीं कहती भगवान राम काल्पनिक है।

