नोएडा। सेक्टर 67 गोल चक्कर पर एक चलती कार में आग लग गई। आग से कार पूरी तरह जल गई। घटना बुधवार रात की है। वहां मौजूद लोगों ने दमकल विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान सेक्टर-67 में जाम की स्थिति बनी हालांकि आग बुझाने के बाद क्रेन से कार को साइड में किया गया। जिसके बाद यातायात सामान्य गति से चला।
बीच सड़क पर शॉट सर्किट से आग से राख हुई कार, कार चालक सही सलामत
चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप चौबे ने बताया कि सुभाष चंद्र सेक्टर 63 से जॉब करते है उनके पास फोर्ड फिएस्टा पेट्रोल गाड़ी है। देररात वो अपनी कार से अपने घर गांव सेथली थाना जारचा जा रहे थे। कार वे खुद ही ड्राइव कर रहे थे। सेक्टर-67 के पास अचानक उनकी कार में आग लग गई। प्राथमिक जांच में पता चला की आग लगने की वजह शॉट सर्किट है। आग काफी तेजी से फैली और पेट्रोल टैंक तक पहुंच गई। इस दौरान प्रदीप चौबे ने गाड़ी से उतर गए। उन्होंने पहले आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। वहां मौजूद लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया।

