रिपोर्ट: प्रिया राणा
नोएडा के लिए आज से बड़ी खबर है बुधवार देर रात हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की आवृत्ति केवल 1.5 मापी गई, लेकिन चिंता का विषय यह है कि इस भूकंप का केंद्र नोएडा था। भू विज्ञान विज्ञान की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा गुरुग्राम और आगरा में भूकंप के हल्के झटके आए हैं ।इस भूकंप का उद्गम 6 मीटर गहराई में मापा गया है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच था भूकंप का केंद्र
भू विज्ञान विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात 10:57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए भूकंप का केंद्र नोएडा और गुरुग्राम के बीच रहा भूमि में 6 किलोमीटर की गहराई पर इस भूकंप का उद्गम स्थल था। भूकंप का केंद्र नोएडा से केवल 3 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में रहा है। भूकंप का केंद्र नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच था। केंद्र गुरुग्राम 35 किलोमीटर दूर और झज्जर से 69 किलोमीटर दूर था आगरा से इस भूकंप के केंद्र की दूरी 162 किलोमीटर दूर मापी गई है भूकंप के झटके बेहद हल्के थे, जिसकी वजह से सामान्य रूप से लोग इसे महसूस नहीं कर पाए हैं।
लोगों के लिए ये भूकंप बना चिंता का विषय
नोएडा ग्रेटर नोएडा और दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए यह चिंता का विषय है इस वजह से है क्योंकि इस भूकंप का केंद्र नोएडा था।

