नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने कहा कि मैं इस शहर के लिए नया हूं लगातार शहर का भ्रमण कर रहा हूं। जहां भी जा रहा हूं शहर अच्छा बना हुआ है। शहर इसलिए सुंदर है क्योंकि बहुत साफ सुथरा है। स्वच्छ सर्वेक्षण में पिछले साल नोएडा पूरे देश में 11वें रैंक पर था। हमें इस साल और मेहनत करना होगा ताकि हमारी रैंक इंप्रूव हो जाए।
नोएडा 240 वर्ग किमी में बसा है। यहां दिल्ली से बहुत लोग आते है बढ़ती आबादी को देखते हुए हमे इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाना होगा यानी मकान , सड़क चौड़ी करनी होगी। बोर्ड बैठक में न्यू नोएडा में मास्टर प्लान अप्रूव कराया। ये न्यू नोएडा हमे 210 वर्गमीटर में बसाना है 84 गांवों में बसाना है। इसमें बहुत अच्छी सड़क बनेगी। ग्रीनरी भी सुरक्षित करना होगा।
न्यू नोएडा देश का सबसे बड़ा इंवेस्टमेंट शहर होगा। न्यू नोएडा में बड़े बड़े प्लाट काटेंगे इसमें बड़ी बड़ी कंपनी आएंगी। जिससे लोगों को नौकरी मिलेगी। ग्रोथ करेगा जिससे तीनों प्राधिकरण स्ट्रांग होगा। जल्द ही जमीन अधिग्रहण को लेकर एक वित्तीय मॉडल तैयार किया जाएगा।
कर्मचारियों से कहना चाहता हूं। हमे किसानों से प्रति व्यवहार सौम्य रखना होगा। न्यू नोएडा में भी जमीन अधिग्रहण करे तो वहां भी किसानों के साथ बेहतर व्यवहार करे। हमे पब्लिक के साथ बेहतर व्यवहार करना होगा। पब्लिक की समस्या को दूर करना होगा। पब्लिक की समस्या को दूर करना है। एक बात और हमे नोएडा प्राधिकरण का पैसा संभल कर खर्च करना है क्योकि ये पब्लिक का पैसा ही है। इसलिए जो भी खर्च करे पब्लिक के हित के लिए किया जाए।

