स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंगलवार को गाजियाबाद कलेक्ट्रेट सभागार में एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप के साथ जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के बगल में मंत्री जी का पोता बैठा हुआ था पोते का हाव भाव किसी मंत्री से कम नहीं थे मंत्री नरेंद्र कश्यप की दाई और जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह बैठे थे तो वहीं भाई और सीडीओ विक्रमादित्य सिंह मलिक बैठे हुए थे सीडीओ के बगल में मंत्री का पोता बैठा हुआ था उनके सामने सारे अधिकारी बैठे हुए थे।
कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 15 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण के तौर पर किया गया था। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि मंत्री का पोता किसी मंत्री या विधायक की तरह कुर्सी में बैठकर कार्यक्रम का नजारा ले रहा है। वहीं पीछे कई अन्य अधिकारी व पुलिस अधिकारी खड़े दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर किस प्रोटोकॉल के तहत मंत्री का पोता सरकारी कार्यक्रम में जिला अधिकारी और सीडीओ के साथ बैठकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हो रहा है।

