मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम के तहत आज महोबा जिले में तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। यात्रा में शामिल सभी लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।।कार्यक्रम में महोबा शहर में संचालित विद्यालयों के एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यात्रा डीएम आवास से शुरू होकर तहसील क्षेत्र के मुख्य मार्गो से गुजरी। यात्रा का आल्हा चौक में समापन हो गया। तिरंगा यात्रा में सैकड़ो सरकारी कर्मियों सहित जिले के आला अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
महोबा तहसील क्षेत्र में गाजे बाजे और डीजे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा में जिलाधिकारी मनोज सिंह पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता सहित क्षेत्र में संचालित एक दर्जन विद्यालयों के 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। यात्रा में शामिल सभी लोग अपने हाथों में तिरंगा लिए हुए थे। तिरंगा यात्रा में सभी धर्मों के धर्म गुरु एवं समाजसेवी भी उपस्थित रहे। जिला अधिकारी महोबा ने तिरंगा यात्रा का आवाहन करते हुए सभी नगर वासियों जिले वासियों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने अपील की है। तो वही एसपी ने सभी नगर वासियो से अपने घरों में सम्मान के साथ तिरंगा लगाने की अपील की।

