सनी देओल की गदर2 ने मचाई गदर शुक्रवार को फिल्म रिलीज हुई और पहले ही दिन 40 करोड़ की कमाई कर शाहरूख की पठान के बाद दूसरी इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनी है।
सनी की गदर2 22 साल के बाद रिलीज हुई और किंग खान की पठान को टक्कर दे डाली है जबरदस्त डायलॉग हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों ने लोगों के रोंगटे खड़े कर रही है तालियों से सिनेमा घर गूंज रहा है।
22 साल पहले जब गदर एक प्रेम कथा रिलीज हुई तब भी लोगों पर इसकी दीवानगी चढ़ी थी और आज इसके स्कीवल ने भी धूम मचा दी है। वहीं बात करें अक्षय कुमार की OMG 2की तो पहले दिन की कमाई के आंकड़े स्टार्स और मेकर्स के लिए काफी निराशजनक हैं गदर2 के सामने खिलाड़ी कुमार की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ का कलेक्शन किया है।
वहीं कयास ये लगाया जा रहा है कि शनिवार वीकेंड के दिन अक्षय कुमार की OMG2 33 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। गदर2 की 40 करोड़ की पहले दिन की कमाई के सामने खिलाड़ी कुमार कि फिल्म पिछड़ गई। कुछ लोग फिल्म को अच्छा बता रहें कि सेक्स ऐजुकेशन पर बात होनी चाहिए स्कूलों में इसके बारे में शिक्षा दी जानी चाहिए लेकिन फिल्म को लेकर विवाद भी हो रहा है कि इस तरह की मूवी हिंदूओं के सेंटिमेट को हर्ट करती है और फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग उठने लगी है।

