नोएडा : महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-19 सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में किसान की तिरंगा यात्रा निकली। मांगों को लेकर कार्यालय पर धरना देकर बैठे किसान। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले निकली यात्रा, किसानों की तिरंगा यात्रा के दौरान जाम की स्तिथि बनीं रही, महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर 19 सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक कई किलोमीटर जाम रहा। मौके पर पुलिसफोर्स, ट्रैफिक पुलिसकर्मी रहे तैनात, किसान सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में सौंपेंगे ज्ञापन। किसानों की मांग रही कि 10 प्रतिशत विकसित भूखंड , 64% अतिरिक्त मुआवजा सहित आबादी निस्तारण को लेकर मांगों पर आडे। आप है कि लंबे वक्त से किसान अपनी समस्या को लेकर कर रहे प्रदर्शन।
किसानों ने प्राधिकरण का किया घिराव
सेक्टर 67 नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय के बाहर भारतीय किसान परिषद के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने पैदल यात्रा निकाली। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने कहा कि जब तक किसानों को 64.7 प्रतिशत मुआवजा और 10% विकसित भूखंड नहीं मिल जाता तब तक किसानों का प्रदर्शन जारी रहेगा। मामले को बढ़ता देख नोएडा प्राधिकरण के विशेषकर अधिकारी अविनाश त्रिपाठी और देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे किसानों से वार्ता की गई फिलहाल बोर्ड रूम में किसान प्रतिनिधियों और प्राधिकरण के साथ वार्ता जारी है।

