कांग्रेस सांसद राहुल गांधी फ्लाइंग किस को लेकर विवाद में घिर गए हैं बीजेपी के सांसदों ने जहां उनके खिलाफ शिकायत की है तो वहीं अब कांग्रेस की विधायक नीतू सिंह ने ऐसा बयान दे डाला है जिसके बाद विवाद होना तय है अब जैसे बिना मसाले और तड़के के बिना जैसे सब्जी फीकी होती है ठीक वैसे ही राजनीति में अगर विवाद का तड़का ना हो तो राजनीति चटपटी नहीं लगती है।
इन दिनों राजनीति में चाट मसाले की तरह चटपटापन छाया हुआ है राहुल गांधी की फ्लाइंग किस को लेकर कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने कहा कि कि राहुल गांधी को लड़कियों की कमी नहीं है. फ्लाइंग किस देना ही होगा तो किसी लड़की को देंगे, 50 साल की बुजुर्ग महिला को क्यों देंगे?
इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पर्सनल लाइफ पर कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने विवादित बयान दे डाला है कि स्मृति ईरानी तो अपनी महिला दोस्त के पति को लेकर भाग गईं थी और उनसे शादी कर ली थी यह बात किसी से छिपी नहीं हैं और ऐसी महिला राहुल गांधी पर आरोप लगा रही है।
कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने कहा कि ऐसी महिला को पहले तो खुद शर्म करनी चाहिए बोलने से पहले कि अगर वो किसी के बारे में कुछ बोल रही हैं तो पहले अपने गिरेबान में झांक ले फिर दूसरे पर सवाल उठाए। मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ जो हुआ उस पर तो स्मृति ईरानी ने आवाज़ नहीं उठाई लेकिन राहुल गांधी की छवि धूमिल करने पर अड़ी हुई हैं।

