साल 2023 की बहुत समय से इंतजार करने वाली दो फिल्में सनी देओल की गदर2 और अक्षय कुमार की OMG2 सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं है। बात करें गदर2 की तो फिल्म को लेकर फैंस ने एडवांस बुकिंग की फेज के दौरान फिल्म ने पहले ही 20 लाख टिकटें बेची डायरेक्टर अनिल शर्मा ने ट्विट कर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा- ईश्वर की असीम कृपा
वहीं अब बात करते हैं गदर2 और ओएमजी2 के रिव्यू की तो खिलाड़ी कुमार की OMG2 सेक्स ऐजुकेशन पर आधारित है फिल्म को लेकर पहले सेंसर बोर्ड के चलते काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा लेकिन दर्शक फिल्म देखने के बाद काफी अच्छा रिव्यू दे रहें है उन्हें पंकज त्रिपाठी, अक्षय कुमार, यामी गौतम की एक्टिंग जबरदस्त लगी है।
लोगों का कहना है कि इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया गया है लेकिन फिल्म बच्चों की सेक्स एजुकेशन पर है और आपको फिल्म देखते हुए लगता है कि बच्चों को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
वहीं बात की जाए सनी की गदर2 की तो इस फिल्म का मिक्स रिव्यू सामने आ रहा कुछ लोग फिल्म को अच्छा बता रहें हैं और कह रहें हैं फिल्म शानदार है, एक्शन सीक्वेंस दमदार हैं क्लाइमेक्स माइंड ब्लोइंग है और 5 में से 4 स्टार दे रहें हैं तो कुछ लोग 5 में से 3,2 स्टार सनी की गदर2 को दे रहें हैं अब देखना होगा कि अक्षय की OMG2ब्लॉक बस्टर जाती है या सनी की गदर2 खिलाड़ी कुमार पर भारी पड़ेगी।

