स्वतंत्रता दिवस आने वाला है और पूरे देशभर में तिरंगे की शोभा देखने को मिलने लगी है संस्कृति मंत्रालय ने देशभर में हर घर तिरंगा रैली का उद्धाटन किया है। बीजेपी ने दिल्ली से सांसदों की हर घर तिरंगा बाइक रैली की शुरूआत की है, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रैली को हरी झंड़ी दिखाई।

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी भी शामिल हुए और कहा ‘आने वाले 15 अगस्त को देश के हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराना चाहिए। यह आजादी का अमृत मोहत्सव कार्यक्रम का समापन है और ऐसे मौके पर हर किसी को इसका हिस्सा बनना चाहिए।
जय जय जय जय हे 🇮🇳 pic.twitter.com/FVJcZV5Gv9
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) August 11, 2023
इस अभियान के तहत लोगों को अपने घरों और दफ्तरों में तिरंगा फहराने के लिये प्रोत्साहित किया जाएगा। इसी क्रम में दिल्ली में बीजेपी सांसदों ने बाइक रैली निकाली ये रैली प्रगति मैदान से शुरू होकर इंडिया गेट के रास्ते मेजर ध्यानचंद स्टेडियम तक जाएगी।
Fueling the enthusiasm for #HarGharTiranga🇮🇳! To ensure massive outreach & #Janbhagidari for 'Har Ghar Tiranga', Members Of Parliament participated in a Bike Rally organised from Pragati Maidan to Major Dhyan Chand Stadium. Catch a few glimpses.
— Amrit Mahotsav (@AmritMahotsav) August 11, 2023
#AmritMahotsav #MainBharatHoon pic.twitter.com/FWJJmSEX3l
जम्मू कश्मीर में भी तिरंगा रैलियों में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया उधमपुर में ट्रैक्टर तिरंगा रैली निकाली गई।

