लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आज की चर्चा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की और विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए कहा तमिलनाडु विधानसभा में जयललिता की साड़ी खींचे जाने का जिक्र करते हुए डीएमके पर हमला बोला मैं इस बात से सहमत हूं कि जो मणिपुर, दिल्ली, राजस्थान में हो रहा है वो महिलाओं के लिए काफी पीड़दायक है और इसे गंभीरता से लेना होगा. कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए लेकिन दिवंगत मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके प्रमुख जयललिता को 1989 में विधानसभा में अपमानित किया गया था। इस सदन में द्रौपदी की बात हुई, मैं इस पूरे सदन को 25 मार्च 1989 को तमिलनाडु विधानसभा में हुई एक घटना की याद दिलाना चाहती हूं जब इसी क्रम में वित्त मंत्री ने तमिलनाडु विधानसभा में जयललिता की साड़ी खींचे जाने का जिक्र करते हुए डीएमके पर हमला बोला।
निर्मला सीतारमण के बयान से पहले डीएमके सांसद कनिमोझी ने बयान देते हुए कहा कि जिन लोगों ने महाभारत देखी होगी या पढ़ी होगी उनको मालूम होगा कि द्रौपदी के वस्त्र चीरहरण के बाद अपराधियों के साथ साथ चुप रहने वालों को भी सज़ा मिली थी ठीक ऐसा ही होगा भाजपा के साथ होगा हाथरस, कठुआ, उन्नाव, बिलकिस बानो और पहलवानों के विरोध प्रदर्शन पर चुप थे, उसी तरह उन्हें भी सजा दी जाएगी।
इसके बाद AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ शर्मनाक कृत्य, ट्रेन के अंदर लोगों की पहचान करके उन्हें मारा जा रहा है और कहा जा रहा है कि देश में रहना है तो मोदी को वोट देना होगा। नूंह में मुसलमानों के घरों को गिरा दिया गया। मुसलमानों के लिए नफरत का माहौल बना दिया गया। हिजाब का मुद्दा बनाकर मुस्लिम बच्चियों को पढ़ाई से दूर कर दिया गया। बिलकिस बानो इस देश की बेटी है या नहीं? उसके मुजरिमों को इस सरकार ने रिहा कर दिया। आप चीन पर चुप बैठे हैं चीन हमारे देश में घुसकर बैठा हुआ है।
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा पीएम मोदी केवल आकर भाषण देंगे बात सुनेंगे नहीं इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण क्या है कि मणिपुर में महिलाओं के साथ इतनी शर्मनाक हरकत हुई, देश के पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे तब पीएम और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कुछ नहीं बोले।
इसके बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव की ताकत देखिए हम पीएम मोदी को खींचकर सदन में लाए अधीर रंजन ने कहा, देश का मुखिया होने के नाते पीएम मोदी को मणिपुर के लोगों के सामने मन की बात करनी चाहिए थी। ये मांग कोई गलत मांग नहीं थी ये आम लोगों की मांग थी। उन्होंने कहा, मोदी 100 बार देश के पीएम बनें, हमें कोई लेना देना नहीं हमें देश के लोगों से लेना देना है।
अधीर रंजन ने कहा, हम ये कहना चाहते हैं कि पीएम मोदी हर चीज में कुछ न कुछ बोलते हैं लेकिन मणिपुर पर वे चुप हैं हमें ये बिल्कुल पसंद नहीं हैं। अधीर रंजन चौधरी ने मणिपुर की घटना का जिक्र कर कहा कि जहां का राजा अंधा होता है, वहां द्रौपदी का चीरहरण होता है। इस पर अमित शाह ने आपत्ति जताई उन्होंने कहा, आप पीएम के बारे में इस तरह से सदन में नहीं बोल सकते अधीर रंजन ने कहा, नीरव मोदी विदेश में घूमते रहते हैं उनकी फोटो दिखती रहती है हमें लगा नीरव मोदी विदेश चले गया और उसके बाद नीरव मोदी ऐसा लगता है कि नरेंद्र मोदी में दिख रहे हैं।
बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, जो ये दृश्य प्रजातंत्र के मंदिर में देख रहे हैं. इस देश का सद्भाव, देश की विचारधारा निर्मित की जाती है. जिस मंदिर से 140 करोड़ जनता अपनी प्रेरणा लेती है, उस प्रजातंत्र के मंदिर में ये स्पष्ट हो गया है कि इन लोगों को न देश की चिंता है, न राष्ट्रपति पद की चिंता है इन लोगों को अपने हैसियत की चिंता है मुझे 20 साल हो गए हैं, संसद में ऐसा दृश्य मैंने 2 दशक में नहीं देखा उन्होंने कहा, देश की जनता से माफी मांगे ये ना सदन में बात सुनने को तैयार हैं और न जनता की बात सुनने को तैयार हैं।

