एक बार फिर बृजभूषण के खिलाफ आज दोपहर 12:30 बजे पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे बता दें ये पीसी ऐसे समय पर होने जा रही जब कुश्ती महासंघ के चुनाव होने वाले हैं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर सुनवाई चल रही है और एशियाई खेलों के लिए कुछ पहलवानों को मिली छूट का मुद्दा गर्माया हुआ है।
बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों ने जनवरी में अपना मोर्चा खोला था और कुश्ती की महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया था उसके बाद कुछ समय के लिए फिर शांत होकर मार्च महीने से लेकर दो महीने तक दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया और जमकर बवाल हुआ उसके बाद नई संसद के उद्घाटन के दिन जब पहलवान शांति मार्च निकालते हुए पहुंचे थे तब भी जोरदार हंगामा हुआ था ये आप जानते ही हैं।
इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों से मिलकर न्याय का अश्वासन दिया और उनकी रखी हुईं शर्तें मानी इसके बाद भी पहलवान बृजभूषण के अरेस्ट होने को लेकर अड़े रहे और हरिद्वार में अपने जीते हुए मेडल बहाने भी पहुंचे थे लेकिन किसान यूनियन के लीडर राकेश टिकैत ने उन्हें समझाया और पहलवान वापस लौट गए इसके बाद वो अपनी रेल जॉब पर वापस लौटे और ट्विट कर लिखा अब लड़ाई कोर्ट में होगी और अब एक बार फिर आज 10 अगस्त को पहलावन मोर्चा खोलेंगे देखना होगा कि क्या होगा?

