राहुल गांधी एक बार फिर अपने बयानों और हरकतों से सुर्खियों में आ गए हैं दरअसल लोकसभा सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी बात रखने के बाद संसद की चर्चा को छोड़कर राजस्थान के लिए निकल गए लेकिन बाहर निकलते समय राहुल गांधी ने अभद्र हरकत कर दी कई महिला सांसदो की तरफ से उनकी इस हरकत को लेकर शिकायत की गई।
हालांकि बता दें राहुल गांधी का वो क्लिप कैमरे में कैद नहीं हुआ है अब आपको बताते हैं पूरा मामला दरअसल जब राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर अपना भाषण देकर बाहर निकले तो उनकी कुछ फाइलें गिर गई जिसे झुककर जब वो उठा रहे थे तो बीजेपी सांसद उन पर हंसने लगे इस पर राहुल गांधी ने बीजेपी सांसदों की तरफ फ्लाइंग किस दिया और हंसते हुए बाहर चले गए।
अब इस पर विवाद शुरू हो गया है केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ महिला विरोधी व्यक्ति ही संसद में महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। ऐसा उदाहरण पहले कभी नहीं देखा गया इससे पता चलता है कि वह महिलाओं को लेकर क्या सोचते हैं यह अभद्र है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शोभा करंदलाजे ने भी फ्लाइंग किस को लेकर कांग्रेस सांसद पर निशाना साधा उन्होंने राहुल के व्यवहार को ‘अनुचित’ बताया और लोकसभा अध्यक्ष के पास शिकायत दर्ज कराई और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्पीकर से शिकायत की है हमने एक्शन की मांग की है।

