लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पहले बोलते हुए कहा जब मैनें पिछली बार अडानी जी को लेकर बोला था तो लोगों को कष्ट हो गया था आगे तंज कसते हुए राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज मैं दिल से नहीं दिमाग से बोलने वाला हूं।
इसके बाद राहुल गांधी ने मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा भारत एक आवाज है हमें नफरत को मिटाना होगा कुछ ही दिन पहले मैं मणिपुर गया हमारे प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है आज मणिपुर मणिपुर नहीं रहा मणिपुर को आपने तोड़ दिया है।
इतना ही नहीं राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में जो हिंसा हुई है और हो रही है उससे हिंदुस्तान की हत्या हो रही है भाजपा पर तीखे तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत माता की हत्या आपने मणिपुर में हिंदुस्तान का कत्ल किया है, हिंदुस्तान का मर्डर किया है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी की तुलना रावण से की और कहा कि वो दो लोगों की सुनता था मेघनाथ और कुंभकर्ण ठीक ऐसे ही नरेंद्र मोदी दो लोगों की सुनते है अमित शाह और अड़ानी इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी के इस बयान पर लोकसभा सदन में हंगामा किया और उनसे माफी मांगने की मांग की।
राहुल गांधी के बाद अब लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोल रही हैं पलटवार करते हुए उन्होनें कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि भारत की हत्या पर संसद में ताली क्यों बजाई गईं? ये बेहद ही शर्म की बात है, आगे उन्होनें कहा कि मणिपुर हमारे देश का अभिन्न अंग है मणिपुर न कभी खंडित था न है और न कभी होगा।
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी बात रखने के बाद राहुल गांधी तुरंत राजस्थान के लिए रवाना हो गए तो इस पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि कहा कि राहुल गांधी सच सुनने बिना ही सदन से भाग गए। वो मेरी बात सुन लें कश्मीर में धारा-370 अब कभी नहीं लौटेगी उन्होंने कहा, हम शौचालय की बात करते हैं तो ये हंसते हैं महिलाओं से रेप पर ये हंसते हैं।
इसके बाद आगे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा और कहा आप INDIA नहीं है क्योंकि भारत भ्रष्ट नहीं है भारत वंशवाद में नहीं योग्यता में विश्वास करता है और आज आप जैसे लोगों को यह याद रखने की जरूरत है कि अंग्रेजों से क्या कहा गया था – भारत छोड़ो, भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, वंशवाद भारत छोड़ो, योग्यता को अब भारत में जगह मिली है कश्मीरी पंडितों पर अत्याचारों पर क्यों भूल गए कांग्रेसी? सिख दंगों का दर्द क्यों भूल गई कांग्रेस?

