जहां एक तरफ देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं के प्रति सुरक्षा की व्यवस्था जीरो रहती है तो वहीं यूपी सरकार का दावा है कि योगी सरकार ने पिछले छह वर्षों में राज्य में महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए अपराधियों और गलत काम करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, और यह प्रयास निरंतर जारी है।
बाल एंव सुरक्षा संगठन ने महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित 98.10% मामलों का समाधान किया है, जिससे उत्तर प्रदेश पूरे देश में शीर्ष स्थान पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित स्थान के रूप में स्थापित हो रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों से महिलाओं के खिलाफ बलात्कार, अपराध और शोषण के मामले सामने आ रहे हैं।
सेंटर ड्यूज डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने बताया कि पहले और अब में काफी अंतर आया है उनका कहना है कि यूपी सरकार अपराधी और मनचलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है साथी महिलाएं अब पहले से काफी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं छात्राओं का कहना है कि पहले उनके कॉलेज के सामने मनचले नजर आते थे मगर योगी सरकार के द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो एस्कॉर्ट और 1090 हेल्पलाइन नंबर जारी करने के बाद से मनचलों पर भी कड़ी कार्रवाई हुई है और थानों में भी हेल्पडेस्क बनाकर महिला संबंधित मामलों को जल्द से जल्द निपटा जा रहा है वहीं छात्राओं की माने तो उनका कहना है उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली से खुश है। वहीं कानपुर में रहने वाली महिलाओं और छात्र छात्राओं ने भी सीएम योगी के प्रशासन में महिलाओं के प्रति मनचलों द्वारा छेड़छाड़ के मामले में कमी आई है।

