Big Boss OTT 2 के फिनाले को चार दिन बचें हैं और एल्विश यादव नॉमिनेट हुए हैं तो उनकी आर्मी उन्हें जमकर सपोर्ट कर रही है और आज शाम 5 बजे दिल्ली के Adventure Island में एल्विश यादव के सपोर्ट के लिए मीट आप रखा गया जिसमें एंट्री बिल्कुल फ्री है तो ऐसे में ज्यादा से ज्यादा भीड़ और सड़को पर चक्का जाम की उम्मीद है। इस मीट अप में बड़े 10 यू-ट्यूबर्स भी आ रहें हैं।
वहीं एल्विश की Ex Girlfriend कीर्ति भी उन्हें जमकर बाहर सपोर्ट कर रहीं हैं और एक इंटरव्यू के दौरान कीर्ति ने कहा जितना पंगा एल्विश नहीं ले रहे उससे ज्यादा उनकी ऑडियंस पंगा ले रही है कि राव भाई को कुछ बोलने की हिम्मत कैसे हो रही है लोगो की क्योंकि एल्विश को नहीं पता कि बाहर क्या हो रहा है सलमान खान तो बॉलीवुड के भाईजान हैं लेकिन एल्विश यू-ट्यूब का भाईजान बन गया है।
वहीं नोएडा के एक्सप्रेसवे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ जिसमें दर्जनों गाड़ियों से युवकों ने रैली निकाली और स्टंटबाजी भी की जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए तीन गाड़ियों को सीज कर दिया है और बाकी गाड़ियों की पहचान के जुट गई है बताया गया कि ये गाड़ियां यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) के समर्थन में गाड़ियों के इस रैली को निकाला गया था।
बता दें एल्विश के सिस्टम ने इस वक्त बिग-बॉस ओटीटी के घर में तहलका मचाया हुआ है और हर जगह उनके वोट के लिए पोस्टर लगे हुए हैं दिल्ली, नोएडा, यूपी और विदेश में भी एल्विश का सिस्टम छाया हुआ न्यू यॉर्क में उनके वोट के और जीत को पोस्टर लगे हुए हैं।
इस समय एल्विश के सिस्टम का जादू सब पर छाया हुआ है और उनका यादव ब्रैंड गाना, सिस्टम पर सिस्टम गाना सोशल मीडिया पर हाइप पर बना हुआ है लोग रील भी बना रहें और एल्विश को सपोर्ट कर रहें हैं।

