भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर है। जहां एक तरफ आज पूरा भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो वही इसी बीच लंदन में भारतीय क्रिकेट टीम ने तिरंगा फहरा कर राष्ट्रगान भी गाया। इस मौके पर टीम के हेड कोच रवि शास्त्री, कप्तान विराट कोहली और अन्य सभी खिलाड़ी मौजूद रहे।
बता दे, भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स के मैदान पर चल रहा है। दूसरे टेस्ट के चौथे दिन के खेल शुरु होने से पहले भारतीय टीम ने मिलकर तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया।

