कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने के बाद से कांग्रेस में खुशी की लहर है सांसदी बहाल होने के बाद राहुल गांधी संसद पहुंच गये इस पूरे वाक्य का साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव पर क्या असर होगा ये देखने वाली बात होगी लेकिन बड़ा सवाल ये है कि विपक्षी गठबंधन ये सब किस तरीके से देख रहा है?
आगामी विधानसभा चुनाव और साल 2024 लोकसभा चुनाव के लिए I.N.D.I.A गठबंधन हो चुका है लेकिन क्या अब राहुल गांधी की सांसदी वापस आने के बाद कांग्रेस अलग रणनीति भी बना सकती है?
वहीं राहुल गांधी की संसद सदस्यता की बहाली को ध्यान से देखें तो विपक्षी गठबंधन के लिए ये दुधारी तलवार जैसी लगती है निश्चित तौर पर इस प्रकरण में कांग्रेस के के राजनीतिक तौर पर मजबूत होने से पूरे विपक्ष को फायदा हो सकता है, लेकिन ये भी सच है कि अगर कांग्रेस फिर से अपने पर आ गयी तो खेल शुरू हो जाएगा।
INDIA गठबंधन अब तक तो बगैर चेहरे का रहा है, लेकिन तब क्या होगा अगर कांग्रेस राहुल गांधी के नाम पर फिर से दावेदारी जता दे क्या नीतीश कुमार जैसे नेताओं को छोड़ भी दें तो क्या अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को मंजूर होगा? अब आप तो जानते हैं राजनीति में एंटरटेनमेंट से ज्यादा मसाला देखने को मिलता है।

