मोदी सरनेम मामले में कोर्ट से राहत मिलने के बाद से राहुल गांधी एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं इस बार राहुल गांधी अपने किसी राजनीतिक बयान को लेकर चर्चाओं में नहीं आए हैं बल्कि इस बार वो अपनी शादी को लकेर चर्चा में आए हैं हाल ही में जब विपक्षी दलों के महागठबंधन की पहली बैठक हुई उस समय भी राहुल गांधी की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थी तब तो खुद लालूप्रसाद यादव ने राहुल को शादी जल्द करने के लिए मनाने की कोशिश की थी लेकिन इस बार तो ऐसा लग रहा है कि राहुल को उनकी दुल्हन भी मिल गई क्यों दुल्हन ने खुद राहुल गांधी से शादी करने की इच्छा जाहिर की अब हर तरफ सवाल ये ही है कि आखिर कौन ये लड़की
बता दें कि हाल ही में सोनिया गांधी से एक किसान महिला ने पूछा था कि वो उनकी शादी कब कराएंगी? तो इस पर उन्होंने जवाब दिया था कि वो ही लड़की खोज दें तो करा देंगी लेकिन अब शर्लिन चोपड़ा ने खुद राहुल गांधी से शादी के लिए हां कर दिया है।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से छाई रहती हैं। वो अपनी बोल्ड और सिजलिंग अदाओं के साथ-साथ बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं उनके कारनामे और बड़े बयान अक्सर लोगों का ध्यान खींच ही लेते हैं। ऐसे में अब उन्होंने राहुल गांधी की शादी को लेकर बड़ा बयान देते हुए ये कहा दिया है कि वो कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से शादी करने के लिए तैयार हैं।
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे सवाल किया जाता है कि वो राहुल गांधी से शादी करना चाहेंगी? इस पर वो बेबाकी से जवाब भी देती हैं और कहती हैं कि ‘हां क्यों नहीं।’ लेकिन वो इस दौरान एक शर्त भी रख देती हैं और कहती हैं कि वो चाहेंगी कि शादी के बाद उनका सरनेम चोपड़ा ही रहे। इसे ना बदला जाए। एक्ट्रेस के इस स्टेटमेंट के बाद वीडियो पर लोगों के कमेंट्स की बौछार ही लग गई। लोगों ने खूब रिएक्शन्स दिए हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘ऐसे लोगों को वो अपनी नौकरानी ना रखें। तो वहीं किसी ने लिखा कि राहुल गांधी को अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करना इससे शादी करके।’ तीसरे ने लिखा कि राखी सावंत वाला नशा इसने भी किया है।’ तो वहीं एक अन्य यूजर ने तो हद ही कर दी और उसने लिखा कि आप तो कर लेगीं आंटी लेकिन वो नहीं करेंगे वो कुंवारा रहना ज्यादा पसंद करेंगे। इसी तरह की और भी कई प्रतिक्रिया सोशलम मीडिया पर यूजर्स शर्लिन के इस बयान पर दे रहे हैं।

