उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र की आज से शुरूआत हुई लेकिन सत्र शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया सरकार के खिलाफ सपाईयों ने विधानसभा के बाहर पोस्टर लेकर कानून व्यवस्था, अपराध, महंगाई, निराश्रित पशुओं और किसानों की समस्याओं के मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेर लिया।
सदन के अंदर भी सपा ने नारेबाजी की जिसके बाद विधान अध्यक्ष सतीश महाना ने 8 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी। दरअसल सपा मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर चर्चा विधान परिषद करना चाहता था लेकिन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा यूपी का विधान परिषद है तो यूपी के मुद्दो के लेकर चर्चा होना चाहिए तो सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि कम से कम विधानसभा मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर निंदा प्रस्ताव पास कर ही सकता है। अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि सीएम योगी अगर मणिपुर पर बोल कर देश की आवाज़ बन जाएंगे तो हम साथ देंगे।

