दिल्ली AIIMS के इमरजेंसी वार्ड के पास Endoscopy रूम में आग लग गई सूचना मिलते ही दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया अभी दमकल विभाग स्थान पर मौजूद है और रेस्क्यू का काम जारी है हालांकि बताया जा रहा है कि किसी के हताहत होने की सूचना अभी नहीं है।
अभी आग लगने की वजह सामने नहीं आई है कि देश के नामी अस्पताल में यूं आग लग जाना एक बड़ी लापरवाही अभी एहतियात के तौर पर कुछ देर के लिए एम्स परिसर के अंदर प्रवेश बंद किया गया है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी वेदपाल शिकारा ने बताया कि जहां आग लगी थी वह एक स्टोर था। इसके चलते किसी मरीज के साथ कोई अनहोनी नहीं हुई है निदेशक महोदय भी मौके पर हैं और पूरी स्थिति पर नजर रख रहें हैँ।

