उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र की आज से शुरूआत हो रही है लेकिन सत्र शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया है सरकार के खिलाफ सपाईयों ने विधानसभा के बाहर पोस्टर लेकर कानून व्यवस्था, अपराध, महंगाई, निराश्रित पशुओं और किसानों की समस्याओं के मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेर लिया है।
सदन में सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना समेत सत्ता और विपक्ष से जुड़े विधायक पहुंचे। स्पीकर सतीश महाना के पटल पर आते ही सदन के अंदर हंगामा शुरू हो गया।
सदन की कार्रवाई शुरू होने से 16 मिनट तक मणिपुर और हरियाणा की हिंसा पर चर्चा कराए जाने की मांग विपक्षी दलों में रखी। 17 मिनट पर विधानसभा अध्यक्ष ने दूसरे राज्यों का मामला होने पर चर्चा नहीं किए जाने के नियम बताते हुए निधन शोक प्रस्ताव पढ़ना शुरू किया। अब सदन की चर्चा के दौरान लगातार विपक्ष के विधायक नारेबाजी कर रहे हैं।

