Big Boss OTT 2 इन दिनों छाया हुआ है और शो अपने फिनाले पड़ाव की तरफ भी बढ़ रहा है जैसे जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है वैसे वैसे घर का माहौल काफी गरमाता जा रहा है सभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं पूजा भट्ट को पछाड़ते हुए फुकरा इंसान यानि अभिषेक मल्हान फिनाले में पहुंच चुके हैं। वहीं इस बार के शनिवार वीकेंड में सलमान खान ने अभिषेक मल्हान की क्लास लगा डाली।
पहले एल्विश अब अभिषेक को सलमान खान ने खरी खरी सुना दी दरअसल पूजा भट्ट और फुकरा इंसान के बीच तकरार हो गई थी दरअसल अभिषेक मल्हान ने उनके पिता की उम्र पूछी थी जिसपर उन्होंने 62 साल की उम्र बताई. इसे लेकर सलमान ने कहा कि वह अपने पिता से सिर्फ तीन साल छोटे हैं और अभिषेक भी बूढ़ा हो जाएगा। इसको लेकर पूजा वीकेंड पर काफी इमोश्नल हो जाती हैं जिसके बाद सलमान अभिषेक को खरी खरी सुना देते हैं। पूजा भट्ट अभिषेक के बर्ताव से काफी इमोशनल हो गईं और उन्होनें कहा कि ‘मैं इन सबसे उदास हूं…मुझे नहीं लगता हम अपनी उम्र में ऐसे थे…अभी भी लगता है कि कुछ अचीव नहीं किया।
सलमान अभिषेक से कहते हैं बिग बॉस ओटीटी इसीलिए हिट चल रहा है क्योंकि इसे अभिषेक के फॉलोवर्स देख रहे हैं। सलमान ने कहा कि अगर आप नहीं होते तो हमारा क्या होता, हम तो आपके शुक्रगुजार हैं कि आप इस शो में आए हैं। वहीं अभिषेक के फैंस सलमान खान के रवैये को लेकर नाराज हो गए और सोशल मीडिया पर फुकरा इंसान की पांडा गैंग ने सलमान खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
सलमान खान ने फुकरा इंसान की क्लास जिस तरह से लगाई उसके बाद उनके रवैये को लेकर फैंस काफी नाराज हुए हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी ये नाराजगी जाहिर भी की है। एक फैन ने लिखा- ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन2 को शर्म आनी चाहिए, किसी को इतना भी डिमोटिवेट नहीं करना था, शर्म आनी चाहिए, अभिषेक मल्हान के लिए बहुत बुरा लग रहा है, अभिषेक मल्हान मजबूत बनो और ऐसे कंटेस्टेंट (पूजा भट्ट) लाते ही क्यों हो जिसके सामने आपका मुंह नहीं खुल सकता।’ एक दूसरे शख्स ने ट्वीट किया, ‘एक बात मैं साफ कर सकता हूं कि हर कोई 40 के बाद संत बन जाता है, लेकिन वे यह नहीं बताते हैं कि वे 20 के दशक में क्या कर रहे थे और फ्यूचर जेनेरेशन को उनके प्रेजेंट के हिसाब से जज करते हैं।
अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि सलमान खान ने जिस तरह से अभिषेक मल्हान की क्लास लगाई है उस पर फुकरा इंसान गैंग क्या करती है खैर बता दें शो का फिनाले 14 अगस्त है और दो दावेदार भाई अभिषेक और एल्विश किसके हाथ में बिग बॉस ओटीटी का ट्रॉफी हाथ लगेगी बता दें बेबिका भी रेस में कांटे की टक्कर में बनी हुईं हैं।

