बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा किसी न किसी वजह से अक्सर सुखियों में रहती है। कंगना के बयानों से हर कोई वाकिफ है लेकिन इस बात में कोई शक नहीं है कि कंगना एक दमदार एक्ट्रेस है। इन्होंने अपनी कई फिल्मों से फैंस को इंप्रेस किया है। इस बार उनके फैंस को एक सरप्राइज मिलने वाला है। बता दें कि कंगना जल्द लेकर आने वाली है ‘चंद्रमुखी 2’। जिसमें वे एक नए लुक में नजर आने वाली हैं।
कंगना ने शेयर किया शाही अंदाज लुक
चंद्रमुखी 2 का फर्स्ट लुक कंगना ने अपने ऑफिशयल अकाउंट पर शेयर किया है। कंगना का यह लुक काफी प्यारा लग रहा है। कंगना का महारानी अवतार काफी अक्ट्रैक्टिव है। कंगना ने भारी भरकम ग्रीन कलर का लहंगा पहना हुआ है और उसके साथ हैवी ज्वैलरी पहनी हुई है। जिसमें कंगना का लुक काफी सुंदर लग रहा है। कंगना ने पोस्ट के साथ लिखा ‘सुंदरता और मुद्रा जो हमारा ध्यान खींच लेती है। पेश है चंद्रमुखी 2 से चंद्रमुखी के रूप में कंगना रनौत का ईर्ष्यापूर्ण, प्रभावशाली और भव्य पहला लुक।’
पांच भाषा में रिलीज होगी चंद्रमुखी फिल्म
फिल्म को लेकर बताया जा रहा है कि यह 5 भाषाओं तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज़ होगी। कंगना फिल्म में फीमेल लीड रोज में नजर आने वाली है। बता दें कि यह फिल्म गणेश चतुर्थी पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।

