वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में ASI सर्वे क दूसरे दिन आज टीम तहखाने के अंदर पहुंची तो कई चौंकाने वाले सबूत सामने आए हैं जिससे पूरे मामले का रूख बदल सकता है हिंदू पक्ष की वादिनी साहू ने तहखाने के अंदर मिले सबूतों के बारे में खुलासा किया है उन्होनें कहा कि तहखाने के अंदर से उम्मीद से ज्यादा हिंदू चिन्ह मिले हैं।
हिंदू पक्ष की वादिनी साहू ने बताया कि तहखाने के अंदर जांच टीम को कलश, त्रिशूल, कमल की आकृतियां मिली हैं साथ ही मूर्तियां भी मिली हैं वादिन साहू ने बताया कि हिन्दू प्रतीक चिन्हों को छुपाने की कोशिश की गई थी। दीवारों को चूने से पोतकर इन चिन्हों को मिटाने का प्रयास किया गया था।
हिंदू पक्ष की वादिनी साहू के मुताबिक तहखाने में एक चार फीट की मूर्ति भी मिली है ASI अपने हाईटेक इंस्ट्रूमेंट के ज़रिये मूर्ति के काल खण्ड का पता लगा रहा है। ज्ञानवापी में वजूखाने को छोड़कर सर्वे की कार्रवाई की जा रही है, सर्वे में मुस्लिम पक्ष के 9 लोग मौजूद हैं और हिंदू पक्ष के 7 लोग मौजूद हैं। वहीं मुस्लिम पक्ष के वकील का ASI पर आरोप है कि ASI ने हमें सर्वे का नोटिस तक नहीं दिया।
सीएम योगी ने भी बयान दिया था कि ज्ञानवापी को मस्जिद कहना गलत होगा वहां की दीवारों पर बने हिंदू चिन्ह चीख चीख कर बोल रहीं हैं और आज वो सच सामने भी है हालांकि अभी ऑफिशियली तरह से ASI के सर्वे ने अभी कुछ नहीं बताया है।

