मणिपुर में हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है ताजा घटना राज्य बिष्णुपुर जिले में हुई जहां शुक्रवार को देर रात हिंसा की आग फिर भड़की और मैतई समुदाय के 3 लोगों की मौत हो गई और कुकी समुदायों के लोगों के घर में आग लगा दी गई।
मणिपुर के बिष्णुपुर में हालात काफी गंभीर बने हुए हैं कुकी समुदाय और सुरक्षा बलों के बीच भारी गोलीबारी भी शुक्रवार को हुई जिसके बाद मणिपुर पुलिस और कमांडो ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक कमांडो के सिर पर चोट लग गई। कमांडो को बिष्णुपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाके में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ लोग बफर जोन पार कर मैतेई इलाके में आये और उन पर गोलीबारी की।

