देशभर में टमाटर के दामों ने पहले से ही आम लोगों की जेब पर आग लगा रखी है और थाली से स्वाद को छीना हुआ है गुस्से से लाल टमाटर के रेट 200 रूपये के पार हो चुकें हैं कुछ जगहों पर तो राहत मिली है टमाटर के दामों में वो कहावत तो आपने सुना होगी कि एक मुसीबत से तो छुटकारा मिला नहीं दूसरी पहले खड़ी हो गई अभी टमाटर के दामों से राहत भी नहीं मिली है कि अब अनुमान लगाया जा रहा है कि अब प्याज आंसू निकालने वाला है।
अब आप सोच रहें होंगे कि प्याज तो आंसू निकालता ही है जब कटता है लेकिन बात ये नहीं है दरअसल एक रिपोर्ट में कहा गया है कि प्याज की कीमत में रिकॉर्ड बढ़तरी हो सकती है अभी फिलहाल प्याज की कीमत 28 से लेकर 32 रूपये है। ये बढ़ोतरी आपूर्ति में कमी के कारण अगले महीने करीब 60-70 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ने की संभावना है।

