वाराणसी ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में ASI के सर्वे का आज तीसरा दिन है। ASI की टीम नौ बजे ज्ञानवापी पहुंच चुकी है आज रेडिएशन के जरिए हिन्दू स्मृति चिन्हों व दीवारों की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा सर्वे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है।
पहले दिन यानि शुक्रवार को ASI ने हिंदू धर्म चिन्हों को इकट्ठा करके एक जगह स्टोर किया। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज की वजह से ASI सर्वे पांच घंटे हुआ इस दौरान टीम ने पूरे परिसर का डिजाइन तैयार किया और दीवारों व आसपास से साक्ष्य जुटाए।
सर्वे की टीम तीनों गुंबद के नीचे और तहखानों में भी गई और सर्वे की रूपरेखा तैयार की कल ज्यादातर पेपर वर्क किया गया और हिंदू स्मृति चिन्हों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई। सर्वे के लिए ASI की 51 सदस्यीय टीम को ज्ञानवापी में चार भागों में बांटा गया। जिसके बाद आज रेडिएशन के जरिए जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

