भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक साल पहले आज ही के दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। धोनी के साथ-साथ सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। बता दे, धोनी और रैना की दोस्ती जितनी मैदान पर देखने को मिली है उतनी ही मैदान के बाहर देखने को मिली है। कई मौके पर दोनों को एकसाथ मस्ती करते देखा गया है। धोनी और रैना के मस्ती करते काफी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे है।
वही बात अगर धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की करे तो, उन्होनें 350 के लगभग मैच खेले है। जिसमे धोनी की सर्वश्रेष्ठ पारी 183 रनों की रही है। धोनी ने भारतीय टीम के लिए जितना दम अपने बल्ले से दिखाया है, उतना ही दम विकेट के पीछे कीपिंग करते हुए दिखाया है। भारतीय टीम के लिए धोनी इकलौते ऐसे कप्तान रहे जिन्होनें अपनी कप्तानी में आईसीसी के तीनों फॉर्मेट वनड़े वर्ल्ड कप, टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्राफी अपने नाम की है।
बात अगर धोनी के अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर की करे तो, उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 90 मैच खेले, जिनमे धोनी ने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए है।