बिग बॉस में सलमान खान से जो लड़का टकरा गया वो आखिर कौन हैं, क्या स्क्रिन पर गवांर दिखने वाला हरियाणवी भाषा बोलने वाला और खुद को अनपढ़ जैसा दिखाने वाला 24 साल का लड़का वाकई ऐसा हैं या पीछे की कहानी कुछ और हैं, हरियाणा कें गांव की वो कहानी आज हम आपको बताऐंगे जिसने सिद्धार्थ यादव को एल्विस यादव बना दिया। बिग बॉस में सलमान खान के साथ जब पंगा एल्विस का हुआ फिर उसके बाद एल्विस आर्मी ने सोशल मीडीया पर जो किया वो आप जानते हैं, हम आपको बताने जा रहे है एक ऐसे इंसान के बारे में जो अगर नही होता तो एल्विस भी नही होते लेकिन पहले जानिए की एल्विस यादव की असली कहानी आंखिर है क्या ?
ज्यादातर लोग जानते है की एल्विस यादव हरियाणा के रहने वाले है और गुरूग्राम में उनका घर है लेकिन कम ही लोग जानते है की वह पूरी तरह से गांव के रहने वाले हैं। उनके गांव का नाम वजीराबाद है, बचपन में एल्विस खूब मजाकिया हुआ करते थे।एल्विस यादव ने इसी मजाक को स्क्रिन पर उतारा और कमाल कर गए, YOUTUBE पर देखने वाले लोग एल्विस को गंवार समझते होंगे लेकिन ऐसा नही हैं उन्होनें बारहंवी 94 फीसदी अंको के साथ पास की थी, एक वक्त में एल्विस के सर पर सरकारी नौकरी का भूत सवार था उनके पिता प्रोफेसर है और एल्विस पढ़ने में भी अच्छे थे तो पिता को भी लगता था की बेटा सरकारी नौकरी करेगा।
एल्विश की महिने की लाखों की है कमाई
जब वह दिल्ली के हंसराज कॉलेज में पढ़ रहे थे तो अपने दोस्तों के साथ फ्लैट पर रहते थे। उसी वक्त एल्विस यादव को यूट्यूब का भूत चढ़ा और फिर ऐसा चढ़ा की million पार करता चला गया। एल्विस यादव को महंगी कारों का बहुत शौक है, उसके पास prosche, 718 boxster कार है जो बहुत ही कम लोग भारत में चलाते है, एल्विस एक बड़ा घर भी बनवा रहे है। एल्विस यादव को अपने देसी लुक से बहुत प्यार है जिसको लेकर वो सलमान खान से भी भिड़े थे। एल्विस यादव की खास बात यह हैं कि वो गरीब बच्चो को शिक्षा और खाना देने वाली एक NGO के साथ भी काम करते है। एल्विस यादव का असली नाम सिद्धार्थ यादव है, यह बात तो लोग जानते ही है लेकिन ELVISH नाम कहाँ से आया यह कम ही लोग जानते है।
एल्विस यादव ने 2016 में अपना YOUTUBE CHANNEL ओपन किया था जिसके अभी करीब 12 MILLION SUBSCRIBER है, ELVISH YADAV BLOGS के नाम से उनका दूसरा YOUTUBE CHANNLE है जिस पर 5 MILLION से ज्यादा FOLLOWER है, INSTAGRAM पर ELVISH के 10.2 MILLION FOLLOWER है, FACEBOOK पर ELVISH के 4 MILLION से ज्यादा FOLLOWER है, और TWITTER पर उनके करीब 5 लाख FOLLOWER है। ELVISH YADAV ने पहले अपनी girlfriend का भी खुलासा किया था लेकिन अब उनसे उनका breakup हो गया है। bigg boss में मनीषा elvish को काफी approach करती है लेकिन वो अभी तक सख्त बने हुए है।
अब बिग बॉस के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट में एलवीश यादव का नाम हैं कहा जा रहा हैं की उन्हें हर हफ्ते सबसे ज़्यादा वोट मिल रहे हैं अब आपको बता दें कि यह एल्विस यादव की फैन सिर्फ आम पब्लिक ही नहीं हैं बल्कि गैंग्सटर्स भी एलवीश यादव के बड़े फैन हैं। दरअसल हाल ही में वीकेंड के वॉर में सलमान खान एल्विश यादव पर भड़कते दिखाई दिए. जहां इसे लेकर एक तरफ सोशल मीडिया पर सलमान खान को ट्रोल किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ अब गैंगस्टर गोल्डी बरार ने भी एल्विश को सपोर्ट करते हुए सलमान को धमकी दे डाली है, अब सलमान खान तो पहले ही गोल्डी बरार के निशाने पर हैं। बहरहाल, अब देखना काफी दिलचस्प होगा की एल्विस यादव की पॉपुलैरिटी कहां जा कर रुकेगी?

