सीएम योगी ने जबसे ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर बयान दिया है कि उसे मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा ही ज्ञानवापी के अंदर देव प्रतिमाएं हैं, ये प्रतिमाएं हिन्दुओं ने तो रखी नहीं है उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मस्जिद के अंदर त्रिशूल क्या कर रहा है मुझे लगता है कि भगवान ने जिसे दृष्टि दी है वो इसे देखे ज्ञानवापी में ज्योर्तिलिंग है, देव प्रतिमाएं है सारी दीवारें चिल्ला-चिल्लाकर क्या कह कह रही हैं? इसके बाद सियासत में हलचल मच गई और विपक्ष ने सीएम योगी के इस बयान पर पलटवार करते हुए निशाना साध रहा है कि एक मुख्यमंत्री को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए।
विपक्ष ने कहा कि ज्ञानवापी का पूरा मामला उच्च न्यायलय में है मुख्यमंत्री न्यायलय से बड़े तो नहीं हैं। अब बाबा बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने सीएम योगी के ज्ञानवापी बयान पर समर्थन में उतर आएं है उन्होनें कहा कि ज्ञानवापी का तो नाम ही बताता है कि वो ज्ञान का कुंआ है कुरआन मैंने पढ़ी नहीं लेकिन कहीं उसमें ज्ञानवापी का जिक्र हो तो बताइए।

