बिग-बॉस का ओटीटी सीजन 2 काफी लाइमलाइट में बना हुआ है इस समय शो में फैमिली वीक चल रहा है सोशल मीडिया पर सेंसेशन बन चुके एल्विश यादव (Elvish Yadav) के पिता ने घर में एंट्री ली हालांकि एल्विश को लगा था कि उनकी मां आएंगी लेकिन उनके पिता ने एंट्री ली और अपने पिता को गले लगकर वो इमोशनल हो गए।
एल्विश के पिता ने जैसे ही शो में एंट्री ली माहौल ही बदल डाला मनीषा को फटाकर लगाई चुम्मे को लेकर कहा कि ”रजाई है इसके पास और एक लड़की है। रजाई को बांधकर कंधे पर रखकर ऐसे घूम रही है। न उसको बिछा रही है, न उसको ओढ़ रही है। आप पूरी तरह कन्फ्यूज हैं। आप क्या चाह रही हैं, कुछ पता नहीं लग रहा आपका। अपना स्टैंड क्लियर करो।”
वहीं चुम्मे की बात पर कहा कि एल्विश ऐसी चीजों पर कंफर्टेबल नहीं है। तब मनीषा ने कहा कि हां उन्होंने देखा है कि एल्विश काफी शरीफ हैं। मनीषा के इस जवाब पर एल्विश के पिता ने कहा कि बात शरीफ की नहीं है लेकिन कुछ चीजें अच्छी नहीं लगतीं, तो नहीं लगतीं। फैमिली शो है ये। सारी जनता देख रही है। एक-दो बार मजाक हो जाता है, वो चल जाता है। बाहर निकलो इस चारदीवारी से, फिर मिलते हैं। गुड़गांव होके जाना ना आप।” इतना सुनते ही मनीषा रानी का चेहरा उतर गया लेकिन उन्होनें अपनी मायूसी जाहिर नहीं होने दी और मुसकुराती रहीं।
बाद में एल्विश ने पापा के साथ अलग से बैठकर बात की और पूछते हैं कि सबकुछ ओके है? जवाब में पापा कहते हैं, ‘सबकुछ ओके है। अरे टाइगर जिंदा है अभी। हम बैठे हैं, तुझे चिंता की जरूरत क्या है। बापू बैठ्या है ना अभी? इस बारे में बात मत कर। और कुछ बता।’
बेटे से बात करने के बाद जब एल्विश के पिता घर से जा रहे थे तब एल्विश ने मनीषा को बुलाया तो उनके पापा ने मनीषा से बोले- ”आना पड़ेगा, सिस्टम के नीचे आना पड़ेगा।” तब मनीषा ने भी मौके पर चौंका मार दिया। उन्होंने गाना गाया ”सुनो ससुरजी अब जिद छोड़ो, मान लो मेरी बात।” इस पर एल्विश के पापा नहले पर दहला मारते हुए कहते हैं कि देख लो सनम बेवफा न गाना पड़े।

