मणिपुर मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। हिंसा मामले में SC ने मणिपुर के DGP को समन किया और 4 अगस्त को पेश होने के आदेश दिए हैं। वहीं अविश्वास प्रस्ताव पर 8 अगस्त से होगी चर्चा और 10 अगस्त को PM मोदी देंगे जवाब दे सकते हैं।
अविश्वास प्रस्ताव पर अगले हफ्ते प्रश्नकाल के बाद चर्चा शुरू होगी। इस मुद्दे पर 9 अगस्त को भी चर्चा जारी रहेगी। बीते दिनों मणिपुर के मुद्दे पर विपक्ष सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया था। अविश्वास प्रस्ताव को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंजूरी दे दी थी

