केंद्र ने लोकसभा में दिल्ली सेवा बिल पेश किया केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने गृहमंत्री अमित शाह की ओर से सदन में बिल पेश किया लेकिन आप तो जानते हैं कोई भी काम भारत में बिना हंगामे के पूरा नहीं होता है दिल्ली सेवा बिल पेश होने पर विपक्ष के नेता अधीर रंजन विरोध किया और केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि केंद्र संविधान को कमोजर कर रहा है।
अधीर रंजन ने कहा कि केंद्र दिल्ली सरकार के अधिकारों को कम करने का प्रयास कर रही है, यह सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ है। वहीं आरएसपी नेता एनसी मुंशीप्रेमचंदन ने भी बिल का विरोध करते हुए कहा कि यह बिल संघीय ढांचे के खिलाफ है। यह विधिवत निर्वाचित सरकार से निर्णय लेने की प्रक्रिया को छीन रहा है।
वहीं, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी बिल का विरोध किया और कहा कि इस बिल को पेश किया जाए या नहीं किया जाए इस पर वोट करवाया जाए। ओवैसी ने इस दौरान विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अभी तक बिना प्रधानमंत्री के आए सदन नहीं चलने की बात कर रहे थे लेकिन अब सदन चलाने को तैयार हो गए हैं।

