सीमा और सचिन की प्यार कहानी को हर कोई जानता है। पब्जी गेम से शुरू हुई दोनों की मोहब्बत की कहानी देश दुनिया में छा गई। अपने प्यार सचिन के लिए सारी सीमाओं को लांघ के सीमा यहां भारत आ गई तो सोशल मीडिया पर उन्हें लेडी तारा सिंह कहा जाने लगा है। हालांकि अब सीमा सचिन घर से बाहर नहीं निकल पा रहें है जिस वजह से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा रहा है लेकिन सीमा की किस्मत का तारा चमक उठा है उनको बॉलीवुड में हीरोइन बनने का मौका मिल गया है।
सीमा की किस्मत का चमका तारा
सीमा सचिन का घर से बाहर जाना बंद हो गया जिसके बाद परिवार में आर्थिक तंगी हो गई है। घर में खाने के लाले पड़ गए हैं, वहीं जब बॉलीवुड प्रोड्यूसर अमित जानी को सीमा सचिन के घर की आर्थिक तंगी के बारे में पता लगा तो उनकी मदद के लिए वो आगे आए और सीमा को फिल्म ऑफर की है। अमित जानी ने हाल ही में अपना प्रोडक्शन हाउस जानी फायर फॉक्स खोला है। इस प्रोडक्शन हाउस के तले वह उदयपुर में हुई टेलर कन्हैया लाल साहू की हत्या फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म का नाम “अ टेलर मर्डर स्टोरी” है। इस फिल्म में अमित ने सीमा को काम करने का ऑफर दिया है।
अमित जानी ने कहा है कि सीमा उनके प्रोडक्शन हाउस के तले बन रही फिल्मों में काम कर सकती है. इसमे काम करने का उन्हे फीस भी मिलेगी जिससे वह अपने घर का खर्चा चला सकती हैं और उनकी मदद भी हो जाएगी

