वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद और मंदिर को लेकर मामला अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है वहीं अब सीएम योगी ने ज्ञानवापी को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होनें कहा कि ज्ञानवापी को मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा। सीएम योगी ने सवाल किया कि मस्जिद के अंदर त्रिशूल कहां सा आया हमने तो नहीं रखा? ज्योतिर्लिंग है देव प्रतिमाएं हैं पूरी दीवालें चिल्ला चिल्ला कर क्या कह रही हैं।
इसके आगे सीएम योगी ने कहा कि मुस्लिम पक्ष को आगे आकर ऐतिहासिक गलती और इसके समाधान पर बात करनी चाहिए। बता दें देश में मंदिर मस्जिद को लेकर विवाद छाया हुआ है इसको लेकर सीएम योगी ने कहा कि देश संविधान से चलेगा मत और मजहब से नहीं मैं भी ईश्वर का भक्त हूं लेकिन पाखंड नहीं करता। आप मत और मजहब अपने तरीके से होगा, अपने घर में होगा, आपके मस्जिद, इबादतगाह तक होगा, सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए नहीं और आपको किसी दूसरे पर नहीं थोप सकते। देश में किसी को रहना है, तो उसे राष्ट्र को सर्वोपरि मानना होगा अपने मत और मजहब को नहीं।
सीएम योगी ने हाल ही में हुए गठबंधन I.N.D.I.A पर भी निशाना साधा और कहा कि चोला बदलने से पिछले कर्मों से मुक्ति नहीं मिलती।

