टीवी का पॉपुलर सिटकॉम कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने हाल ही में 15 साल पूरे कर लिए। साल 2008 से शुरू हुआ TMKOC का सफर आज भी दर्शकों को हंसा रहा है, गुदगुदा रहा है हालांकि शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर अभी Mrs.Roshan Sodhi यानि जेनिफर मिस्त्री ने कई गंभीर आरोप लगाए लेकिन तारक मेहता शो तमाम विवादों में घिरने के बाद बड़े मुकाम, बड़ी उंचाइयों को पार कर चुका है।
शो तारक मेहता के 15 साल के सफर में कई किरदार दुनिया को अलविदा कह गए, कुछ बीच पटरी से शो को छोड़ गए, कुछ नए चेहरे शामिल हुए लेकिन सबसे ज्यादा फैंस को शो में कमी खलती है तो वो हैं दिशा वकानी यानि दया भाभी की साल 2017 में दयाभाभी ने शो से ब्रेक ले लिया था। साल 2015 में उन्होनें बिजनेसमैन मयूर पाडिया से शादी की थी और उसके बाद दिशा वकानी यानि दयाबेन 2017 से मेटेरनिटी लीव पर चली गईं थी। साल 2017 में दिशा वकानी ने बेटी को जन्म दिया साल 2022 में उन्होनें एक बेटे का वेलकम किया।
6 साल से फैंस तो दयाबेन की हंसी, कॉमेडी, गरबे को मिस कर ही रहें हैं लेकिन साथ में जेठालाल भी दयाबेन को काफी मिस कर रहें हैं। अभी हाल ही में उन्होनें शो में अपने साले सुंदरलाल को अल्टीमेटम दे डाला कि अगर मेरी दया वापस नहीं आई तो मैं दूसरी शादी कर लूंगा। फैंस काफी बेसब्री से दयाबेन की शो में वापसी का इंतजार कर रहें हैं, शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने भी कई बार दर्शकों से कहा कि उनकी प्यारी दयाभाभी जल्द वापसी एंट्री करेंगी और खुद दयाबेन ने भी कहा कि व जल्द वापस आएंगी लेकिन 6 साल हो गया अभी तक वो नहीं लौटी हैं लेकिन अब शो 15 साल की जर्नी पूरा कर चुका है इस शो के मेकर असित मोदी ने फैंस को गिफ्ट भी दे दिया उन्होनें फेवरेट दिशा वकानी की शो में वापसी कंफर्म कर दी है।
29 जुलाई को तारक मेहता के 15 साल पूरे होने पर स्पेशल एपिसोड दिखाया गया जिसमें शो की खूबसूरत जर्नी का रिकैप दिखाया गया था उस दौरान असित मोदी ने दिशा वकानी के कमबैक की अनाउंसमेंट की ऐसे में फैंस शो में एक बार फिर दयाबेन को देखने को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

