दीपवीर यानि दीपिका और रणवीर बॉलीवुड के वन ऑफ द मोस्ट पॉवरफुल और प्यारे कपल हैं। रणवीर दीपिका को अपना लकी चार्म मानते हैं और कहीं भी अपनी प्यारी दीपू को लिए प्यार लुटाने से चूकते नहीं हैं वहीं दीपिका भी अपने पति रणवीर को काफी सपोर्ट करती हैं। अब हाल ही में रणवीर की फिल्म ‘रॉकी और रानी रिलीज हुई है इसी बीच रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ फिल्म की सक्सेस का जश्न मनाते हुए नजर आए हैं।
दरअसल हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपनी खूबसूरत वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ इंजॉय करते हुए दिखाई दे रहें हैं। दऱअसल दीपिका रणवीर की फिल्म ‘रॉकी और रानी के गाने ‘झुमका’ का हुक-स्टेप करते हुए नजर आईं तो वहीं रणवीर भी डांस करते हुए दिखे वीडिया में दोनों कैजुअल लुक में काफी ज्यादा अच्छे लग रहे हैं।
वहीं वीडियो के आखिर में दीपिका फिल्म में रणवीर सिंह का एक डायलॉग भी बोलती हुई दिखीं और ये भी कहा कि ये रणवीर सिंह से बेहतर कोई और नहीं कर सकता है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा – “उन्हें ये पसंद आई है। बता दें कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बीते शुक्रवार यानि 28 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हुई है। जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म पहले दिन 11.10 करोड़ का तगड़ा कलेक्शन किया है। वहीं दूसरे दिन फिल्म कमाई 16.05 करोड़ रुपए हुई यानि दो दिन में फिल्म ने करीब 27.15 करोड़ कमा लिए है।

