ISRO ने अपने नाम एक और उपल्बिध दर्ज कर ली है रविवार की सुबह 6:30 इसरो ने सिंगापुर के 7 सैटेलाइट्स लॉन्च किए हैं। श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से PSLV-C56 रॉकेट से लॉन्च की गई 7 सैटेलाइट
बता दें 44.4 मीटर लंबा है PSLV-C56 रॉकेट और ISRO की टीम ने बताया कि मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। PSLV-C56 सहित बाकी के 7 सह यात्री उपग्रहों को उनकी इच्छित कक्षाओं में सटीक रूप से प्रक्षेपित किया गया। इसरो के विश्वसनीय रॉकेट की ये 58वीं उड़ान है, भारतीय अंतरिक्ष का इस साल का ये तीसरा कॉमर्शियल मिशन है. इसरो ने इससे पहले मार्च में LVM-3 रॉकेट से ब्रिटेन के वन-वेव (ONE-WAVE) से जुड़े 36 उपग्रहों को लॉन्च किया था. इसके बाद अप्रैल में पीएसएलवी रॉकेट से सिंगापुर के 2 उपग्रहों को लॉन्च किया गया था और अभी हाल ही में 14जुलाई को चंद्रयान-3 LVM-3 रॉकेट को लॉन्च किया।
अब PSLV-C56 रॉकेट से लॉन्च की गई 7 सैटेलाइट जो अंतरिक्ष में भेजी गईं है वो प्रक्षेपण के बाद इस उपग्रह का उपयोग सिंगापुर सरकार की विभिन्न एजेंसियों की सैटेलाइज इमेजिंग की जरूरतों के लिए किया जाएगा। डीएस-एसएआर में इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज से विकसित सिंथेटिक एपर्चर रडार (एसएआर) लगाया गया है। इससे उपग्रह सभी मौसम में दिन और रात की तस्वीरें लेने में सक्षम होगा।

