देश में इन दिनों मॉनसून का सीजन चल रहा है और देश के अलग अलग राज्यों में भारी बारिश हो रही है लेकिन लोंगो का जीवन भारी बारिश बाढ़ के चलते अस्त- व्यस्त हो गया है। राजधानी दिल्ली में यमुना का पानी सड़को पर आ गया जिसके बाद रोज काम पर जाने वालों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गईं है क्योंकि सड़कों पर पानी भर जाने से लंबा जाम लग रहा है।
मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को भी हल्की बारिश होने की संभावनाएं जताईं हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने शनिवार को भी भारी बारिश की चेतावनी दी है साथ ही ये भी बताया कि भारी बारिश के चलते भूस्खलन तथा बाढ़ आने की आशंका है और नदियों तथा नालों में पानी का प्रवाह भी बढ़ सकता है।
बता दें हिमाचल में पहले से बारिश के प्रकोप से 466 सड़कें अभी भी बंद हैं जबकि 552 ट्रांसफार्मर और 204 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। वहीं नोएडा में भी मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी मध्यम बारिश के आसार बताए हैं और गाजियाबाद में शनिवार और रविवार दोनों दिन एक या दो बार बारिश के आसार मौसम विभाग ने बताए हैं।

